
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के शेष क्षेत्रों तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा।
अपने दैनिक पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि कोंकण और गुजरात क्षेत्र में 4-7 जुलाई के बीच, मध्य महाराष्ट्र में 4-6 जुलाई के बीच, सौराष्ट्र और ओडिशा में 4-5 जुलाई को तथा पश्चिम मध्य प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि “उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र स्थित है”।
आईएमडी ने कहा, “इसके प्रभाव में, अगले चार-पांच दिनों के दौरान देश के मध्य भागों में मानसून सक्रिय चरण में जारी रहने की संभावना है।”


