अंतरराष्ट्रीय

अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम सफर: नजफ लाया गया शव, मशहद की इमाम रजा दरगाह में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का शव बुधवार को इराक के पवित्र शहर नजफ ले जाया गया और हजारों शोकाकुल लोगों की मौजूदगी में उनका जनाजा निकाला गया।

खामेनेई का शव कर्बला भी ले जाया जाएगा। इसके बाद खामेनेई के ताबूत को वापस ईरान लाया जाएगा, जहां गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुक्रवार को शुरू हुई थीं। इसके मद्देनजर तेहरान में सड़कों, हवाई क्षेत्र और दैनिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया था।

खामेनेई की अंतिम यात्रा
खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को कोम शहर में निकाली गई, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। कई लोग झंडे और बैनर लिए दिखे। कुछ पर ‘किल ट्रंप’ जैसे नारे लिखे गए थे। यहां से खामेनेई का राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा ताबूत नजफ लाया गया।

नजफ एयरपोर्ट पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी समेत वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और शिया धर्मगुरुओं ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि अमेरिका-इजरायल की ओर से 28 फरवरी को किए गए हमले में खामेनेई समेत कई वरिष्ठ ईरानी नेताओं की मौत हुई थी। चार महीने बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button