मध्य प्रदेशराज्य

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में आया मुख्यमंत्री का पैतृक घर, भावुक होकर सीएम मोहन यादव ने खुद चलाया फावड़ा

पर्यटन नगरी में विकास के लिए एक और अनुकरणीय उदाहरण सामने आया है। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत शहर में चलाए जा रहे व्यापक सड़की चौड़ीकरण अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रविवार को अपने ही पैतृक आवास पर फावड़ा (कुदाल) चलाकर की। इस दौरान वह भावुक भी हो गए।

उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी के भव्य विकास के आगे कोई पद आड़े नहीं आएगा। विकास की राह में आम या खास, नियम सबके लिए समान हैं। करीब 960 वर्ग फीट जमीन पर बने दो मंजिला मकान पर सुबह 10 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने पहले तो विधिवत पूजन-अर्चना की फिर फावड़े से घर के प्रभावित हिस्से को ध्वस्त करवाने का काम शुरू किया।

खजूर वाली मस्जिद से जीवाजीगंज थाने (गणेश चौक) तक लगभग 730 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े बनने वाले इस मार्ग की जद में मुख्यमंत्री के पैतृक आवास और उनकी बहन व उज्जैन नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव के घर सहित 272 भवन आ रहे हैं।

वर्ष 1974 में मुख्यमंत्री के दादा स्वर्गीय रामचंद्र यादव द्वारा निर्मित पैतृक घर पर भी नगर निगम ने लाल निशान लगाया है। मार्ग चौड़ा करने के लिए मकान का 3.8 मीटर हिस्सा तोड़ा जाना है। मकान में कई वर्षों से यादव परिवार का कोई सदस्य नहीं रह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button