दो दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक चढ़ा

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और ब्लूचिप आईटी शेयरों में लिवाली के बीच दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190 अंक की बढ़त के साथ 72,733.04 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 22,735.20 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंटरग्लोब एविएशन, आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं।
अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट रही।
ब्रेंट कच्चा तेल 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.3 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से भारतीय शेयर बाजारों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि हालांकि, तेल की कीमतों में नरमी अमेरिका-ईरान संघर्ष पर जारी अनिश्चितता और क्षेत्रीय ऊर्जा आपूर्ति के दृष्टिकोण की पृष्ठभूमि में आई है।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कोस्पी और हांगकांग के हेंग सेंग सूचकांक में गिरावट रही, जबकि शंघाई के एसएसई कंपोजिट सूचकांक और जापान के निक्केई 225 सूचकांक में मामूली बढ़त रही।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 9,980.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,529.07 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.05 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,716.20 अंक पर बंद हुआ।



