बिहारराज्य

बिहार: गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे युवक, जाल खींचते ही उड़े होश; पानी से निकला 6 फीट का घड़ियाल

भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के के कपूर दियरा स्थित गंगा घाट पर रविवार को मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में अचानक घड़ियाल फंस गया।

जाल में विशालकाय घड़ियाल को फंसा देख मछुआरों के बीच अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घड़ियाल को बरामद कर लिया। घड़ियाल की लंबाई करीब साढ़े छह फीट बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ गंगा घाट पर जुट गई। लोग घड़ियाल को देखने के लिए उत्सुक नजर आए।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इधर, सरपंच श्याम बाबू बिंद ने बताया कि कपूर दियारा गंगा घाट पर आठवीं बिंद मछली पकड़ रहे थे, तभी घड़ियाल उनके जाल में फंस गया था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

एक महीने के अंदर दूसरी बार मिला घड़ियाल

गौरतलब है कि सितंबर 2026 में भी बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया पड़रिया गांव के समीप गंगा नदी में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों के जाल में एक घड़ियाल फंस गया था।

उस समय भी जाल में घड़ियाल को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई थी। बाद में वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू किया था। अब करीब एक महीने बाद गंगा नदी में दोबारा घड़ियाल मिलने से इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button