राजस्थानराज्य

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कार ने डंपर से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के डंपर ट्रक से टकरा जाने से राजस्थान के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

हादसा सारंगपुर कस्बे के पास सुबह करीब 5.30 बजे हुआ।

राजस्थान के धौलपुर से सात लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। सारंगपुर पुलिस थाने के प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि उनकी कार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ के पास एक भोजनालय के सामने सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।

हादसे में कार में सवार एक बुजुर्ग महिला, उसके बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार चालक सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

मृतकों की पहचान सोमा त्रिवेदी (65), उनके बेटे अंकुर (42) और उनकी पत्नी अर्चना (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक दंपति के 10 और 14 साल के बेटे पीछे की सीट पर बैठे थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई।

घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सारंगपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button