मायावती की इस गलती का राहुल गांधी को मिलेगा फायदा, समझिए अंदर की खबर

आज का यूपी’ में राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण किया गया है. आज के शो की पहली बड़ी खबर बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर अपरिपक्व बताते हुए उत्तर प्रदेश के चुनाव और बड़े राजनीतिक फैसलों से दूर करने से जुड़ी है. दूसरी खबर उस रैपिडो कांड और विवादित ट्वीट की है जिसमें आकाश आनंद ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेकर निशाना साधा था जो मायावती के गुस्से और कार्रवाई की मुख्य वजह बनाय वहीं तीसरी बड़ी खबर इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में बनने वाले 2027 के नए सियासी समीकरणों की है जहां बसपा के इस अंदरूनी घमासान का सीधा फायदा कांग्रेस, राहुल गांधी और सपा गठबंधन को मिलता दिख रहा है.
आकाश आनंद को मायावती ने फिर किया किनारे
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों और प्रमुख फैसलों से अलग कर दिया है. सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मायावती ने आकाश आनंद को इमैच्योर (अपरिपक्व) करार दिया है.
मायावती की नाराजगी की वजह
मायावती के इस कड़े रुख के पीछे हाल ही में हुआ ‘रैपिडो कांड’ और उससे जुड़ा आकाश आनंद का एक ट्वीट माना जा रहा है. दरअसल बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर अंकित कुमार मजबूरी में रैपिडो कैब चला रहे थे. कैब में बैठे चार रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक दलित अधिकारी पर जातिसूचक टिप्पणी करने पर जब अंकित ने विरोध किया तो कंपनी ने उनकी आईडी 99 साल के लिए सस्पेंड कर दी थी.
2027 का सियासी समीकरण
मायावती के इस कदम से बीएसपी के भीतर गहरा असंतोष है जिसका सीधा असर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर पड़ना तय माना जा रहा है. 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट शेयर लगभग 13 फीसदी था जो 2024 के लोकसभा चुनाव में घटकर करीब 9 फीसदी रह गया.


