बिहारराज्य

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट: 1 की मौत और 4 घायल, खाली कराया गया इलाका

नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से तेज गति से पीएनजी गैस निकलने लगी।

देखते ही देखते गैस में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया।Muzaffarpur Pipeline Blast 1

खोदाई के दौरान फटी पाइपलाइन

घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण के लिए खोदाई के दौरान मशीन से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पाइपलाइन से तेजी से पीएनजी गैस का रिसाव होने लगा।

Gas pipeline blast

गैस रिसाव के बाद भड़की आग

गैस फैलने के कुछ ही देर बाद आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है।

Gas pipeline blast in muzaffarpur

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button