राष्ट्रीय

वोट चोरी के विरोध में एकजुट हुआ पूरा विपक्ष : राहुल गांधी ने कहा, ‘महाभियोग’ टाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह कथित वोट चोरी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के लिए विपक्षी समर्थकों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मौसम को देखते हुए सर्वसम्मति से शनिवार के लिए शुक्रवार के कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली रविवार को होगी, जिसमें राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों और गैर-राजनीतिक संगठनों शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम द्वारा ‘लोकतंत्र के विध्वंस’ के खिलाफ विपक्ष के अभियान का हिस्सा थे।

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमारी पार्टी के सदस्यों और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों के हजारों लोगों को रोका जा रहा है। वे लोगों को यहां पहुंचने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विपक्ष के प्रचार अभियान पर जनता की प्रतिक्रिया जानने के लिए सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, ‘अब आप देखिए कि रामलीला मैदान में क्या होता है। देखिए कितने लोग आते हैं और कितने लोगों को रोकते हैं। आप समझेंगे कि इस देश में क्या हो रहा है।

राहुल ने दावा किया कि ‘चुनावी धांधली और लाखों लोगों को मतदान का अधिकार नहीं दिए जाने’ को लेकर व्यापक गुस्सा और भावनात्मक संकट है।

उन्होंने कहा, ”लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित किए जाने के कारण बहुत गुस्सा और भावनात्मक दर्द है। अडाणी, अंबानी, मोदी, शाह और भागवत की मदद के लिए उनके वोट चुराए जा रहे हैं।

विपक्ष के कार्यक्रमों को अलग विरोध प्रदर्शन के बजाय एक साझा आंदोलन का हिस्सा बताते हुए राहुल ने कहा कि पूरा इंडिया ब्लॉक संविधान की रक्षा के लिए एकजुट है।

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हमने पहले भी कहा है, ये कई विरोध प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि एक विरोध प्रदर्शन हैं. पूरा विपक्ष यहां खड़ा है। जो कोई भी विरोध करना चाहता है उसका आने में स्वागत है। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोग कथित चुनावी धांधली के खिलाफ लड़ाई को समझते हैं। उत्तर प्रदेश के ताजा चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा को दिखा दिया है कि वह कितनी पीछे है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इंडिया ब्लॉक अभियान में एकजुट है और कई विपक्षी दलों के नेता और प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार कथित वोट चोरी और एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तहत सीईसी के इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित ‘सार्वजनिक महाभियोग’ की अध्यक्षता करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button