सनी देओल क्यों मिसिंग हैं?… ‘रामायण’ ट्रेलर में छाए रणबीर-यश, लेकिन हनुमान की एक झलक को तरस गए फैंस

नितेश तिवारी की मोस्ट-अवेटिड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। रणबीर कपूर के श्रीराम, यश के रावण और साई पल्लवी की सीता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और बड़े पैमाने का प्रेजेंटेशन लोगों को पसंद आया, लेकिन चार मिनट से ज्यादा लंबे ट्रेलर में एक ऐसी बात रही, जिसने फैंस को हैरान कर दिया… हनुमान बने सनी देओल कहीं नजर नहीं आए।
फैंस का सबसे बड़ा सवाल- हनुमान कहां हैं?
ट्रेलर खत्म होते ही सोशल मीडिया पर एक ही सवाल छा गया, “हनुमान कहां है? सनी देओल क्यों मिसिंग हैं? सनी देओल कहां हैं?” दर्शकों का कहना था कि फिल्म के लगभग सभी प्रमुख किरदारों की झलक दिखाई गई, लेकिन हनुमान के किरदार को पूरी तरह छिपाकर रखा गया। कई फैंस ने मेकर्स से इस फैसले पर सवा
क्या यही है सनी देओल के गायब रहने की वजह?
हालांकि मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि ‘रामायण: पार्ट 1’ की कहानी सीता हरण तक सीमित रहेगी। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान हनुमान की श्रीराम से पहली मुलाकात सीता हरण के बाद होती है। ऐसे में संभव है कि सनी देओल का किरदार फिल्म के दूसरे भाग में ज्यादा अहम भूमिका में दिखाई दे।
सनी देओल ने भी दिया था बड़ा संकेत
दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने बताया था कि उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उनका काम अभी लंबा चलेगा। उनके इस बयान के बाद यह संभावना और मजबूत हो गई कि हनुमान का किरदार दूसरे भाग में पूरी भव्यता के साथ सामने आएगा। यह भी माना जा रहा है कि मेकर्स रिलीज से पहले अलग टीजर या फिल्म के क्लाइमैक्स में उनकी पहली झलक दिखा सकते हैं।
दिवाली पर होगी बड़ी परीक्षा
‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि दूसरा भाग अगले साल आएगा। ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्साह जरूर बढ़ाया है, लेकिन सनी देओल की गैरमौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।


