बिहारराज्य

समस्तीपुर के रोसड़ा में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुरादपुर पेट्रोल पंप के निकट हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

हादसे में दो युवकों की मौत

मृतकों की पहचान एरौत निवासी मनोज साह के पुत्र डब्लू साह तथा करियन निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सड़क जाम कर जताया आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीण हादसे के कारणों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button