बिहारराज्य

सारण में 20 लाख की डकैती! छत के रास्ते घर में घुसे नकाबपोश, हथियार के बल पर गृहस्वामिनी को बनाया बंधक

सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र केधर्मपुरा गांव में शनिवार की रात जब गांव गहरी नींद में था, तभी छत के रास्ते दाखिल हुए नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में हथियार का खौफ पैदा कर दिया।

बदमाशों ने गृहस्वामिनी बबीता देवी को जगाकर हथियार के बल पर कब्जे में लिया और घर में रखे करीब 20 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

पीछे की दीवार फांदकर छत पर पहुंचे

गृहस्वामी मिथिलेश प्रसाद सिंह की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर के पीछे की दीवार फांदकर छत पर पहुंच गए।

इसके बाद सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। घर में आहट होने पर बदमाशों ने बबीता देवी को जगाया और हथियार दिखाकर उन्हें भयभीत कर दिया।

हथियार के साये में समेटे आभूषण

बदमाशों ने बबीता को अपने कब्जे में लेने के बाद घर में रखे आभूषणों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण की लूटपाट के बाद बदमाश उसी रास्ते से छत पर पहुंचे और वहां से निकल गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दाउदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े सुराग जुटाए।

महि की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में जुटी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास मिले सुरागों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button