धर्म

हस्तरेखा: क्या आपकी हथेली में भी इस जगह पर है ‘वर्ग’ का निशान? अचानक अमीर बनने और राजयोग का है संकेत

क्या आप जानते हैं कि हमारी हथेली में रेखाओं के अलावा कई तरह के विशेष निशान भी होते हैं? इनमें से कुछ चिह्न बेहद शुभ फल देते हैं, तो कुछ अशुभ। आज हम ऐसे ही एक खास निशान के बारे में बात करेंगे, जिसका हथेली के कुछ खास स्थानों पर होना अपार सुख-समृद्धि का संकेत देता है। हालांकि, कुछ स्थानों पर इस निशान का होना अशुभ भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि हथेली में यह निशान किन जगहों पर शुभ तो किन स्थानों पर नकारात्मक परिणाम देता है।

हथेली में वर्ग का निशान होना कहां कैसे संकेत देता है?

  1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि सूर्य पर्वत पर वर्ग का निशान बना हो तो व्यक्ति उच्च सफलता प्राप्त करता रहता है। कहते हैं ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन के साथ-साथ खूब मान-सम्मान भी मिलता है।
  2. हथेली के गुरु पर्वत पर वर्ग चिन्ह बना हो तो ऐसा व्यक्ति कड़ी मेहनत के दम पर बुलंदियों तक पहुंच जाता है।
  3. शनि पर्वत पर वर्ग का चिह्न हो, तो व्यक्ति को आकस्मिक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन भाग्य का साथ होने के कारण किसी भी दुर्घटना में उसे कोई गंभीर हानि नहीं पहुंचती है।
  4. भाग्य रेखा पर भी वर्ग का चिह्न होना शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय छोटी उम्र में ही हो जाता है।
  5. कहते हैं अगर जीवन रेखा पर वर्ग का चिह्न हो, तो व्यक्ति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
  6. हृदय रेखा पर वर्ग का चिह्न होना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे व्यक्ति का गृहस्थ जीवन सुखमय होता है। साथ ही ऐसे लोग परोपकारी और दयालु स्वभाव के होते हैं।
  7. स्वास्थ्य रेखा पर वर्ग का चिन्ह होना अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है।
  8. हथेली के चंद्र पर्वत पर वर्ग का चिन्ह होना व्यक्ति के वैचारिक रूप से समृद्ध होने का संकेत देता है। कहते हैं ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों में भी अपने धैर्य से विजय पाने में सफल होते हैं।
  9. हथेली के शुक्र पर्वत पर वर्ग का चिन्ह होना प्रेम के क्षेत्र में खूब सफल होने का संकेत देता है।
  10. विवाह रेखा पर वर्ग चिन्ह होने का मतलब है कि व्यक्ति को बहुत बुद्धिमान और सुंदर जीवनसाथी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button