धर्म

29 अक्टूबर को शुक्र का उदय: इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, करियर में बंपर लाभ मिलने के योग

शुक्र इस समय तुला राशि में अस्त चल रहे हैं। लेकिन 29 अक्टूबर से ये उदित हो जाएंगे। शुक्र को ज्योतिष में सुख, वैभव, प्रेम, कला और धन का कारक माना जाता है। जब भी इस ग्रह की स्थिति में बदलाव होता है तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। पंचांग अनुसार धन-वैभव के कारक शुक्र का उदित होना भी सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए शुक्र का उदय बेहद शुभ साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकीत है। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में बंपर मुनाफा मिलने की उम्मीद है। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। नई नौकरी प्राप्त होने के शुभ योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का उदय होना बेहद शुभ साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके काम पूरे होंगे और अचानक से धन प्राप्ति के शुभ योग बनेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आय में बंपर उछाल आ सकता है। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का उदय होना किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। मनचाही नौकरी मिलने के योग बनेंगे। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। आर्थिक मोर्चे पर यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। आमदनी इतनी अच्छी होगी कि आर्थिक संतुलन बना रहेगा।

शुक्र को मजबूत करने के लिए क्या करें?

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद चीजों का दान करें। साथ ही परफ्यूम लगाएं और महिलाओं का सम्मान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button