लाइफस्टाइल

घर में न हो कोई सब्जी, तो झटपट बना लें क्रीमी और लजीज मलाई प्याज की सब्जी, रेसिपी है बहुत आसान

 प्याज को अक्सर सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी करने या स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है, यही वजह है कि यह सभी सब्जियों या रेसिपी का कॉमन इंग्रीडिएंट कहलाती है। पर कभी आपने मलाई प्याज का स्वाद चखा है? यकीन माने मलाईदार क्रीमी ग्रेवी और प्याज के हल्के मीठेपन वाली इस सब्जी के आगे मलाई कोफ्ता का स्वाद भी फीका पड़ जाएगा।

मलाई प्याज रेसिपी

मलाई प्याज की सब्जी को बहुत कम सामग्री के साथ आसानी से बनाया जा सकता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:

सामग्री

  • 5-6 छोटे प्याज

  • 1/2 कप मलाई या क्रीम

  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च

  • 2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया

  • 2 तेज पत्ता

  • 1 चुटकी हींग

  • 1 बड़ा चम्मच तेल

  • 1 इंच कद्दूकस अदरक

  • 1/2 चम्मच जीरा

  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च

  • 1 चम्मच धनिया पाउडर

  • 1/2 चम्मच हल्दी

  • 1 चम्मच कसूरी मेथी

  • 1/2 चम्मच गरम मसाला

  • स्वादानुसार नमक

विधि

  1. मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर रख लें।

  2. अगले स्टेप मे गैस पर कड़ाही रखकर उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें।

  3. इसमें 1/2 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 2 तेज पत्ता, 2 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 इंच कद्दूकस अदरक डालकर भूनें।

  4. इसके बाद 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें। इस मसाले को 2 मिनट टक धीमी आंच पर पकने देना है।

  5. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें 1/2 कप मलाई या क्रीम भी अच्छे से मिला लें।

  6. सब्जी को उबाल आने तक धीमी आंच पर पकने देना है। इसके बाद 1 चम्मच कसूरी मेथी मेथी डालकर मिक्स कर लें।

  7. इस स्टेप में छीली हुई प्याज डालकर मिक्स कर लेना है।

  8. इसे ढककर कम से कम 10 मिनट टक धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ देना है। आप चाहे तो प्याज को साबुत न डालकर उसे लंबाई में काटकर भी डाल सकते हैं।

  9. इसके बाद चेक करें कि प्याज गली है या नहीं, वहीं अगर ग्रेवी आपको ज्यादा गाढ़ी लगे तों उसमें थोड़ी मात्रा में दूध भी डाल सकते हैं।

  10. सबसे आखिरी स्टेप में 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिला लें।

  11. इस तरह तैयार है आपकी स्वादिष्ट मलाई प्याज की क्रीमी सब्जी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button