बिज़नेस

Rupee Gains: रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत, डॉलर के मुकाबले 95.64 के स्तर पर पहुंचा

Rupee Gains: रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मंगलवार को भी रुपये में तेजी का सिलसिला जारी रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.75 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में डॉलर के मुकाबले 95.64 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 35 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को 54 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.99 पर बंद हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को भी इसमें 20 पैसे की मजबूती आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.31 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 14.66 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,850.44 अंक पर और एनएसई निफ्टी 27.10 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,023.45 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.10 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,688.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button